खाद विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री से मिले अमौर विधायक अख्तरुल ईमान

Updated:
विज्ञापन

फोटो - कृषि मंत्री के साथ विधायक अख्तरुल ईमान | Prabhat Khabar Network

अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं को उठाया. विधायक ने थोक विक्रेताओं द्वारा खाद की टैगिंग और कृत्रिम किल्लत के मुद्दे पर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया. कृषि मंत्री ने किसानों और खुदरा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

अमौर. एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने पटना स्थित कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर उनसे औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने अमौर विधानसभा क्षेत्र सहित राज्यभर के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं को कृषि मंत्री के सामने रखा. उन्होंने कहा कि खाद की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों का असर खुदरा विक्रेताओं के साथ किसानों पर भी पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थोक विक्रेताओं की टैगिंग और कृत्रिम किल्लत का मुद्दा

विधायक ने कृषि मंत्री को बताया कि खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को थोक विक्रेताओं से खाद की आपूर्ति के दौरान टैगिंग और कथित कृत्रिम किल्लत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि खुदरा विक्रेताओं को समय पर और निर्धारित सरकारी दर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि किसानों को भी खाद की निर्बाध आपूर्ति मिल सके.

किसानों और खुदरा विक्रेताओं के हित में कार्रवाई का भरोसा

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अमौर विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना. उन्होंने आश्वस्त किया कि कृषि विभाग जल्द ही आवश्यक और कड़े कदम उठाएगा. मंत्री ने कहा कि खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को थोक विक्रेताओं के अनुचित दबाव से मुक्त कराने के लिए विभाग स्तर पर कार्रवाई की जाएगी.

खाद की निर्बाध आपूर्ति पर जोर

विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि खाद की उपलब्धता सीधे किसानों की खेती और उत्पादन से जुड़ी है. ऐसे में खुदरा विक्रेताओं को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना जरूरी है. उन्होंने निर्धारित सरकारी दर पर समय से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की. कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों और खुदरा व्यापारियों दोनों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. खाद की आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन