हंगामा करते चार शराबी को धराया

श्रीनगर
श्रीनगर (पूर्णिया). थाना पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायत से चार नशेड़ी को पकड़ा है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति में मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज के विपिन कुमार , श्रीनगर थानाक्षेत्र के खोखा दक्षिण पंचायत उफरैल गांव के मोहम्मद जुम्मन, खुट्टी धुनेली पंचायत के सुशील महतो एवं इसी पंचायत के मुकेश महतो दोनों वार्ड संख्या ग्यारह के निवासी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि खुट्टी धुनेली पंचायत अंतर्गत कोऑपरेटिव बाजार स्थित सड़क किनारे उक्त चारों व्यक्ति शराब पीकर हो हंगामा कर रहे थे. पुलिस ने पकड़कर उन्हें बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










