शराब के साथ में महिला व नशे में चार युवक गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Jan 2026 7:30 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. विशेष समकालीन अभियान के तहत केनगर थाना पुलिस ने एक महिला को देयर चुलाई शराब के साथ पकड़ा. पुलिस ने शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे चार नशेड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार एक महिला थानाक्षेत्र के ही बेलारिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या- 8 स्थित बाघमारा गांव निवासी 35 वर्षीय अंजुला देवी है. शराब के नशे में गिरफ्तार चार युवकों में थाना क्षेत्र के ही बेलारिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या- 7 एवं वार्ड संख्या- 9 स्थित बाघमारा गांव निवासी 26 वर्षीय पिंटू कुमार यादव और 33 वर्षीय संजीव कुमार यादव तथा श्रीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित तारानगर गांव निवासी 24 वर्षीय अनिल यादव एवं 23 वर्षीय सुमन कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन