डायट श्रीनगर में पूर्व एचएम आनन्द मोहन सिंह हुए सम्मानित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 7:04 PM
बीकोठी
बीकोठी. प्रखंड के मध्य विद्यालय हनुमान नगर क के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉ आनन्द मोहन सिंह को डायट श्रीनगर में सम्मानित किया गया. प्राचार्य मो मंजर आलम एवं व्याख्याता रिजवान अली ने उन्हें अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया . प्राचार्य मो आलम ने कहा कि डॉ सिंह का सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठता और समय पालन ही इनका परिचय है. प्रधानाध्यापक के प्रशिक्षण में इन्होंने एचटी एवं एचएम को प्रशिक्षण दिया है जो काफी सराहनीय रहा. रिजवान अली ने कहा कि डॉ सिंह भले ही सरकारी पद से सेवानिवृत हुए हैं पर हमलोगों को अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए इनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है. डॉ सिंह ने कहा कि मैं अपने जीवनपर्यंत शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के लिए कार्य करता रहूंगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










