चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला, आरपीएफ जवान ने बचायी जान

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जंक्शन पर चलती ट्रेन में एक युवक चढ़ने की कोशिश रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के खाली पड़े स्पेस के बीच में जा गिरा

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया जंक्शन पर चलती ट्रेन में एक युवक चढ़ने की कोशिश रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के खाली पड़े स्पेस के बीच में जा गिरा, जिसे रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल नबी रसूल ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गयी. इस दौरान घटना की सूचना के बाद ट्रेन के गार्ड ने प्रेशर डाउन कर ट्रेन को रोक लिया. घटना पूर्णिया जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे हुई. वहीं शाम को हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. 20 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में पूर्णिया से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन नंबर 75261 के कोच में एक युवक बार बार चढ़ने की कोशिश कर रहा है. मगर ट्रेन स्टेशन से खुल जाने के कारण वह चढ़ने में कामयाब नहीं हो पाता. कई बार असफल कोशिशों के बाद वह फिर से चलती ट्रेन के डब्बे में चढ़ने की कोशिश करता है. इसी दौरान उसका अचानक संतुलन बिगड़ जाता है, जिस कारण वह फिसलकर प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के डब्बे के बीच के स्पेस के बीच चंद सेकेंड के लिए फंस जाता है. स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल नबी रसूल की नजर जिंदगी और मौत से जूझते पैसेंजर पर पड़ी,उसने बहादुरी दिखाते हुए पैसेंजर को बचा लिया. इसे देखकर न सिर्फ रेलवे के स्टाफ बल्कि स्टेशन और ट्रेन में मौजूद हर पैसेंजर जवान की तारीफ करता नहीं थक रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन