जीएमसीएच में अब भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए होगी भोजन की सुविधा

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 6:50 PM

विज्ञापन

अगले 15 दिनों में जीएमसीएच के नये भवन में चालू होगी जीविका दीदी की रसोई

विज्ञापन

अगले 15 दिनों में जीएमसीएच के नये भवन में चालू होगी जीविका दीदी की रसोई

पूर्णिया. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के सात निश्चय-3 के तहत ””सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन”” मरीजों की उपचार एवं सुविधाएं के लिए कई कदम उठाये गये हैं. हाल ही में रोगी कल्याण समिति के साथ हुई बैठक में कई जरूरी निर्देश दिये गये हैं. जीएमसीएच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.अब जीएमसीएच में मरीजों के साथ-साथ उसके परिजनों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की जा रही है. अभी जीएमसीएच के जीविका दीदी की रसोई में अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था है.जल्द ही भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भी दीदी की रसोई में भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी. इसमें भर्ती मरीजों के परिजनों के अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा बिलकुल सामान्य दर पर उपलब्ध करायी जायेगी. जीविका दीदी की रसोई को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है जहां लोगों के लिए बैठकर भोजन करने की व्यवस्था रहेगी.आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया है. सभी तरह के ब्लड टेस्ट की व्यवस्था अस्पताल में है. अल्ट्रासाउण्ड की जांच की व्यवस्था अस्पताल में है.अल्ट्रासाउण्ड की जांच हेतु मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े, इस संबंध में अधीक्षक को निदेश दिया गया है. एक्स-रे मशीन का भवन तैयार हो चुका है. इसे शीघ्र चालू किया जा रहा है. अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 200 कम्बल उपलब्ध है. इस संबंध में अधीक्षक को निदेश दिया गया कि मरीजों के अस्पताल में भर्ती होते ही उसके बेड पर कम्बल उपलब्ध करा दी जाय. अधीक्षक एवं अस्पताल प्रशासन को निदेश दिया गया कि आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा ससमय उपलब्ध करायी जाय तथा उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन