लोगों की जनसमस्याओं को दूर करने व लंबित कार्यों के निष्पादन पर रहा फोकस

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 6:59 PM

विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने गिनायीं पिछले एक साल की उपलब्धियां

विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने गिनायीं पिछले एक साल की उपलब्धियां

पूर्णिया. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने गुरूवार को पिछले एक साल की उपलब्धियां मीडिया के समक्ष रखा. उन्होने कहा कि पिछले एक साल में लोगों की जनसमस्याओं को दूर करने और लंबित कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया गया. क्षेत्र के जन समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के लिए मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार को कार्यालय कार्य के अलावा दिन भर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष प्रयास किया जाता रहा है. इसके आलावा पत्र /ई-मेल/दूरभाष के माध्यम से प्राप्त शिकायत पत्रों का त्वरित निष्पादन किया गया है. अगर कोई कानूनी बंधेज वाला मामला आया है तो उस संबंध में आवेदक को कारण सहित लिखित सूचना दी जाती है. उन्होने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तथा जिलों से संबंधित लंबित कार्य के निष्पादन पर प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान किया गया तथा नीलाम पत्र वाद,राजस्व विभाग,गृह विभाग आदि से संबंधित विभागीय कार्यों/योजनाओं की समीक्षा सभी जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान रहा है.बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामाग्री/पुनर्जावासन एवं अन्य सरकारी लाभ देने हेतु आपदा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाता रहा है.

एक साल में 128 मामलों का निष्पादन

आयुक्त ने बताया कि पिछले एक वर्ष में आयुक्त न्यायालय में 128 कोर्ट केसों का निष्पादन किया गया जबकि 678 केस अभी लंबित है. इसकी सुनवाई समय सारिणी के अनुसार हो रही है. पिछले एक वर्ष में पीजीआर में 376 मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जबकि 287 मामलों में कार्य का निष्पादन किया गया. इसमें 45 मामले टाईप-02 कंडीशनल ऑर्डर पारित किया गया तथा 89 मामले लंबित हैं. इसकी सुनवाई समय सारिणी के अनुसार हो रही है. कई मामलों में वर्षों से लंबित भुगतान की कार्रवाई का आदेश पारित किया गया.

कोशी स्नातक: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार अर्हता तिथि 01.11.2025 के आधार पर कोशी स्नातक निर्वाचन निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची का दिनांक 30.12.2025 को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. उक्त प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल निर्वाचकों की संख्या-1,34,593 है जिसमें पुरूष निर्वाचक-102554, महिला निर्वाचक-32034 एवं अन्य 05 शामिल है.प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सभी संभाग का निरीक्षण किया गया है.निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

विस चुनाव में विधि व्यवस्था का कोई मामला नहीं

विहार विधान सभा 2025 के चुनाव से पूर्व एसआइआर का कार्य संपन्न हुआ. बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव से पूर्व की सभी आवश्यक तैयारी एवं विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षा समय समय पर की गई. फलस्वरूप बिहार विधान सभा 2025 चुनाव का कार्य शांतिपूर्ण एवं बिना पुनर्मतदान के संपन्न हुआ. पूरे मतदान प्रक्रिया के दौरान विधि व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन