कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को दी एचपीवी की पहली डोज

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. राजकीय उच्च विद्यालय में कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन दी गयी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दिवाकर राजपाल की अगुवाई में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य रमन चंद्र झा भी तत्पर थे. पीएचसी प्रभारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में पढ़ रही छात्रा को ही यह वैक्सीन दी जा रही है. पीएचसी प्रभारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नौ वर्ष से अधिक और एवं चौदह वर्ष से कम उम्र की बच्चियों को यह वैक्सीन दी जा रह है. इस मौके पर मोनिका भारती बीएचएम , एस के मंडल बीसीएम धर्मेंद्र कुमार, एएनएम पूजा कुमारी ,पल्लवी कुमारी ,निभा कुमारी, चंद्र प्रभा कुमारी ,रूपेश कुमार, मिथिलेश कुमार, अकबर अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन