अग्निशमन सप्ताह पर मॉकड्रिल से सिखाए आग से बचाव के गुर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Apr 2026 6:40 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. गर्मी के मौसम में अगलगी की आशंकाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है. इसी कड़ी में अमौर थाना अंतर्गत साप्ताहिक अग्निशमन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन कियाजा रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों को आग लगने की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा और बचाव के तकनीकी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.अमौर थाना के अग्निशमन दल अग्निचालक सुशील कुमार,अग्निक हरेन्द्र कुमार,सुगंध पासवान ने सार्वजनिक स्थल पर आग जलाकर उसे बुझाने का जीवंत प्रदर्शन) किया.इस दौरान टीम ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराने की बजाय सूती बोरे या भीगे कपड़े के इस्तेमाल से उसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है. साथ ही, बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग और चूल्हे की चिंगारी से होने वाले हादसों से बचने के उपाय भी साझा किए गए.बताया कि खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझा दें.घर के आसपास सूखे पत्तों या घास का ढेर न लगा रहने दें.गैस पाइप और रेगुलेटर की नियमित जांच करते रहें.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन