मीरगंज में मॉक ड्रिल कर ग्रामीणों को बताए गये अगलगी से बचाव के उपाय

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Apr 2026 5:38 PM

विज्ञापन

आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर किया गया आयोजन, आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण

धमदाहा. अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मीरगंज में जागरूकता और आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, बचाव कार्य और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी के नेतृत्व में पूरी टीम ने भाग लिया. उनके साथ सब ऑफिसर साबिर हुसैन, प्रधान अग्निक विशाल कुमार राज एवं अग्निक गौरव पंडित भी मौजूद रहे. टीम के सदस्यों ने विभिन्न परिस्थितियों में आग लगने पर किस तरह से तुरंत प्रतिक्रिया दी जाती है, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया.

मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों का उपयोग, सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव, तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही आम लोगों को यह भी बताया गया कि आग लगने की घटना के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना कितना जरूरी है.अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाएं, जैसे अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखना और बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना आदि. इस मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को न सिर्फ आग से बचाव के उपाय बताए गए, बल्कि आपात स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने के प्रति भी जागरूक किया गया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन