श्रीनगर के जगैली में अगलगी, पांच घर जल कर राख

श्रीनगर
श्रीनगर. प्रखंड के जगेली पंचायत के ओड़िया गांव के वार्ड संख्या छह में शनिवार की दोपहर हुई अगलगी की घटना में पांच परिवार के घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखों रुपया के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना थाना क्षेत्र अतर्गत जगेली पंचायत के ओड़िया गांव के वार्ड संख्या छह में घटित बताई जा रही है. आग पर बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा तथा दमकल के सहारे आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी की घटना कैसे घटित हुई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल द्वारा आग बुझाने में कामयाबी मिल सकी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के ओड़िया गांव के वार्ड संख्या छह में दिन बारह बजे के करीब अचानक से अगलगी की घटना हो गई और देखते ही देखते पीड़ित परिवार मोहम्मद सफफार उर्फ केलू, मुस्तफा जमाल, कमाल एवं मोहम्मद आजम के कुल पांच परिवार के घर जलकर राख हो गये. ग्रामीण जब तक घटना स्थल पर एकत्र होते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज हो गई की देखते ही देखते पांच पीड़ित परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों तथा जन प्रतिनिधियों की सूचना पर फाइव ग्रेट आग बुझाने वाले दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इस घटना में पीड़ित परिवार के लाखों रुपया नगद अनाज वस्त्र फर्नीचर बर्तन सामान मोबाइल के अलावा घर में रखें सभी कागजात तथा खाने के सभी सामान जलकर खाक हो गये. पीड़ित परिवार के पहने वस्त्र के अलावा कुछ भी नहीं बच सका. घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया शबनम आरा सरपंच पति मोहम्मद रियाजुल समिति सदस्य गुड्डू उर्फ आफताब आलम वार्ड सदस्य मोहम्मद आरिफ घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सहायता प्रदान करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




