भीषण ठंड में बेहाल हैं नदी कटाव से विस्थापित परिवार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Jan 2026 7:16 PM
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसी पंचायत के दर्जनों नदी कटाव पीड़ित विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं.
बैसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसी पंचायत के दर्जनों नदी कटाव पीड़ित विस्थापित परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. पिछले वर्ष आयी भीषण बाढ़ एवं नदी कटाव के चलते सिरसी पंचायत के मलहाना, मठुआ टोली, हिजली, काशी बाड़ी, आदि गांवों के दर्जनों परिवार नदी कटाव की चपेट में आ गये थे. कटाव पीड़ित सिरसी हाट से दुलागंज जानेवाली मुख्य पक्की सड़क के किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर शरण लिए हुए हैं. नदी कटाव के चलते सभी परिवार भूमिहीन हो गये. इस भीषण ठंड में सभी परिवार बेहाल हैं. सभी मुआवजे की बाट जोह रहे हैं. सभी परदेश में दैनिक मजदूरी कर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सिरसी पंचायत के मुखिया हसनैन आलम, पैक्स अध्यक्ष मो इबादुर्रहमान ने बताया कि पिछले कई से माह से विस्थापित ऐसे परिवारों के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है. पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










