अगले पखवारे निष्पक्ष मूल्यांकन होगी नये परीक्षा नियंत्रक की चुनौती

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि के नये परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा के लिए अगला पखवारा सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा. दरअसल, स्नातक तृतीय खंड और बीएड की परीक्षाएं मध्य मई में समाप्त हो जाएंगी. इसके बाद कॉपियों का निष्पक्ष तरीके से मूल्यांकन कराना, फिर टैबुलेशन और परीक्षाफल प्रकाशन तक निगरानी बरतनी होगी. चूंकि नये परीक्षा नियंत्रक ने ऐसे वक्त में कमान थामी है जब विवि परीक्षा विभाग पर गड़बड़ी के संगीन आरोप लगे हैं. नये परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर कॉपियों के मूल्यांकन का यह पहला अवसर आयेगा. समुचित मूल्यांकन के साथ ही इस बात की प्राथमिकता पर भी ध्यान देना होगा कि लक्षित अवधि में परीक्षाफल का प्रकाशन भी हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन