मकान सूचीकरण को घर-घर पहुंचने लगे प्रगणक व पर्यवेक्षक

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :08 May 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
मकान सूचीकरण को घर-घर पहुंचने लगे प्रगणक व पर्यवेक्षक

भवानीपुर प्रखंड

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है. शुक्रवार को नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या-4 में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों ने घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण किया . इस दौरान प्रगणक सोनम कुमारी एवं हिमानी वर्मा तथा पर्यवेक्षक आस्था सिंह के नेतृत्व में जनगणना कार्य संपन्न कराया जा रहा था. पर्यवेक्षक आस्था सिंह ने बताया कि जनगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर दिशा-निर्देशों के अनुरूप मकान सूचीकरण कर प्रत्येक भवन पर निर्धारित संख्या अंकित की जा रही है. उन्होंने बताया 50 घरों का सूचीकरण कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं. जनगणना के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास की स्थिति, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जा रही हैं. प्रशासन की ओर से जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के तहत करने का निर्देश है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन