307 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

केनगर
केनगर. पूर्णिया जिले की केनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 307.38 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. गिरफ्तार अभियुक्त में बिट्टू कुमार 24 वर्ष, निवासी दमगरा मोगलिया पुरैंधा, वार्ड-07 व सैनी दास 50 वर्ष, निवासी मोगलिया पुरैंधा, वार्ड-09, थाना धमदाहा शामिल हैं. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों तस्करों को धर दबोचा.इस सफल अभियान में एसआई रूपाली कुमारी, हरि कुमार, एएसआई वीरेंद्र कुमार के साथ सिपाही अमर कुमार यादव और प्रियांशु कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में तस्करों ने अपने नेटवर्क के बारे में कई अहम सुराग दिए हैं.कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को पूर्णिया न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










