भाजपा की कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण पर जोर

Updated:
विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. भाजपा का विधानसभास्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला कल्याण धर्मशाला में आयोजित किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जलालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने की. मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने बूथ सशक्तिकरण के साथ विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर संगठनात्मक चर्चा की. मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धि के साथ राज्य की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया. वहीं कसबा विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की चर्चा जोरों पर रही. मौके पर जिला प्रभारी आलोक भगत, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिला महामंत्री संजीव सिंह, अरुण राय पुलक, जिला मंत्री संजय मिर्धा, जिला कार्य समिति संजय चौधरी, यादवेंद्र, पिंटू, ज्ञानेंदु, मंडल महामंत्री गौरव सिंह, राजेश सिंह, मंडल मंत्री राजकुमार केसरी, धीरज कुमार, विजय कुमार सिंह, नागेंद्र चौहान, अशोक सिंह, अमरेंद्र कुमार, अखिलेश चौरसिया, दिनेश मेहता, राजीव कुमार गुड्डू समेत विधानसभा के पांचों मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन