ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सड़क जाम

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 7:02 PM

विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत मौके पर हो गयी. घटना सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक के पास हुई.

विज्ञापन

पूर्णिया. ट्रक की चपेट में आने से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत मौके पर हो गयी. घटना सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक के पास हुई. मृतक मो मकसूद दमका स्थित मोहन कुंडा गांव का निवासी था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम से गुलाबबाग जीरो माइल से दालकोला आने जाने वाले रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना के बाद गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार सदल बल पहुंचे और सड़क जाम करने वाले लोगों को समझाया. कुछ ही देर में जाम टूट गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि मकसूद घर से निकलकर गुलाबबाग जीरो माइल सब्जी लाने जा रहा था. वह सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन