जीएमसीएच में डॉक्टर, उपकरण व दवा की कमी हो दूर : डॉ आलोक राज

पूर्णिया
पूर्णिया. पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए समाजसेवी सह विश्वविद्यालय बना संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. आलोक राज ने बिहार के मुख्यमंत्री को खुला मांग पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की है. अपने मांग पत्र में उन्होंने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, पूर्णिया में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक दवाइयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके. उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में फर्जी डॉक्टरों, अवैध पैथोलॉजी लैब, अनियमित नर्सिंग होम और अस्पतालों में सक्रिय दलालों के कारण आम लोगों का आर्थिक व स्वास्थ्य दोनों स्तर पर शोषण हो रहा है, जिससे जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिले में संचालित फर्जी डॉक्टरों, अवैध पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा मानकों के विपरीत चल रहे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों की सघन जांच कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सक्रिय दलालों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




