भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन व योजनाओं पर चर्चा
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 07 Apr 2026 6:08 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पश्चिम द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित रानीपतरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता सकलदीप राजपाल, अवधेश साह, संजय मिश्रा, संजय मोहन प्रभाकर, विजय माझी, मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज मोनू, सुमीत सिंह तथा मनीष भारती ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस दौरान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया. प्रशिक्षण वर्ग के सातों सत्र में विभिन्न विषयों की चर्चा करते हुए वर्ग वक्ताओं ने कहा भाजपा एक वैचारिक एवं राष्ट्रवादी पार्टी है, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करती है. जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा भारत माता के वैभव और देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है. संगठन के मूल मंत्र मेरा बूथ, सबसे मजबूत, पार्टी का इतिहास, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की चर्चा प्रशिक्षण वर्ग हुई. समापन पर सभी का आभार ओर धन्यवाद व्यक्त करते हुए पार्टी नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा प्रशिक्षण वर्ग विधायक विजय खेमका के मार्गदर्शन में अच्छी संख्या में उपस्थिति के साथ पूर्णतः सफल हुआ है. प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










