जर्जर सड़क को किया गया मोटरेवल

नगर निगम के वार्ड नंम्बर-04
पूर्णिया. नगर निगम के वार्ड नंम्बर-04 में चूनापुर डीएवी स्कूल से शक्तिनगर सिपाही टोला दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाने वाली जर्जर सड़क को मोटरेवल किया गया. इस दौरान पार्षद कल्याणी राय एवं समाजसेवी राजीब राय उर्फ बबली ने मोटरेवल कार्य अपने मौजूदगी में कराया. मौके पर समाजसेवी श्री राय ने बताया कि महापौर विभा कुमारी के आदेश पर सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढे को मोटरेवल किया गया. इससे दुर्गा पूजा में इस सड़क हो कर आवाजाही में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि वे वार्ड-04 को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं. फोटो: 9 पूर्णिया 13- जर्जर सड़क को मोटरेवल कराते समाजसेवी राजीब राय
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




