रामायण नगर में कलशयात्रा के साथ भक्ति जागरण शुरू

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 7:01 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व .पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामायण नगर में धार्मिक उल्लास के साथ गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर रामायण नगर, सरस्वती टोला और बेलवा घोरघट के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना रहा. गुरुवार को आयोजित इस कलशयात्रा में कुल 201 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर भ्रमण किया .यात्रा रामायण नगर से प्रारंभ होकर सरस्वती टोला और बेलवा घोरघट होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. आयोजन समिति सदस्य नीतीश कुमार ने बताया कि कलश यात्रा के पश्चात संध्या काल में विशेष पूजा-पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है .वहीं रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन निश्चित है. इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं समस्त रामपुर पंचायत वासियों का सराहनीय योगदान रहा मुख्य रूप से नीतीश कुमार, सदानंद महालदार, पंकज मंडल, सपन मंडल, गोविंद मंडल, सुनील कुमार और रामविलास मंडल सक्रिय रूप से शामिल होकर व्यवस्था का संचालन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन