डिप्टी मेयर ने सड़क निर्माण कार्य में पायी अनियमितता

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

पूर्णिया.

नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने वार्ड दो के प्रताप नगर में निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया. पिछले कई दिनों से वार्ड वासियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपमहापौर सड़क के निरीक्षण के लिए वहां पहुंची. इस दौरान निर्माण कार्य में काफी अनियमितता मिली. लोगों ने बताया कि यह सड़क मात्र 15 दिन पहले बनी थी. इसमें से गिट्टी दिख रही है. इससे पता चलता है कि मेटेरियल की ग्रेडिंग कितनी खराब थी. पल्लवी गुप्ता ने कहा वह इस संबंध में अधिकारियों से भी बात करेंगे. उन्होंने कहा कि आम जनता का भी कर्तव्य है कि जहां कहीं भी सड़क नाला निर्माण में अनियमितता दिखे, वहां अपना विरोध दर्ज कराएं, ताकि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए.

सड़क निर्माण के लिए लोगों ने दिया आवेदन

वार्ड संख्या 42 के लाइन बाजार कुंडी पुल के समीप डॉक्टर अब्दुल बारी के बगल वाली गली के पक्की करण की मांग को लेकर समाजसेवी प्रेम कुमार कुशवाहा ने उप महापौर पल्लवी गुप्ता को एक आवेदन दिया. प्रेम कुमार ने उपमहापौर को बताया कि इस गली में कई डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं जहां सैकड़ों की संख्या में दूर दराज से मरीज आते हैं, परंतु यहां ना तो जल निकासी की सुविधा है और न सड़क है. लाइट भी नहीं है. उबड़-खाबड़ रास्ते में मरीजों को आने जाने में काफी तकलीफ होती है. उप महापौर ने कहा कि शहर की हर गलियों का पक्की करण, जल निकासी एवं लाइट हमारे जन सुविधाओं में प्रथम है. इस कार्य के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है और आगे भी रहेगा. इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद कुमार भोला साह, डॉक्टर सुमन गुप्ता, डॉक्टर मोना चौधरी, डॉक्टर फारूक आजम, डॉक्टर विजय आनंद एवं मोहम्मद रिजवान आलम सहित कई स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे.

फोटो-24 पूर्णिया 7- उपमहापौर को आवेदन देते समाजसेवी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन