विवि परीक्षा विभाग के समक्ष छात्र राजद ने किया आक्रोश प्रदर्शन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Jan 2026 7:29 PM
पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के समक्ष छात्र राजद की विश्वविद्यालय इकाई ने आक्रोश प्रदर्शन किया.
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के समक्ष छात्र राजद की विश्वविद्यालय इकाई ने आक्रोश प्रदर्शन किया. पिछले कई महीनों से विवि परीक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगने और समस्याओं के निष्पादन में देरी को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. छात्र राजद के विवि अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने बताया कि पिछले कई महीनों से परीक्षा विभाग में छात्रों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन छात्रों को सिर्फ और सिर्फ तारीख मिलती है. परीक्षा नियंत्रक के पास जाने से छात्रों को रोका जाता है. आरोप लगाया कि जो छात्र परीक्षा में प्रेजेंट रहते हैं, ऐसे हजारों छात्रों को चूक की वजह से एब्सेंट कर दिया गया है. ऐसे छात्रों के आवेदन लंबित हैं. इस मौके पर प्रधान महासचिव चाहत यादव, मीडिया प्रभारी कारण यादव, कोषाध्यक्ष प्रतीक राज ,सुनील राणा समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










