एससी-एसटी विशेष विकास शिविर का डीडीसी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए प्रखंड में विशेष विकास शिविर का निरीक्षण डीडीसी चंद्रिमा अत्री ने किया. शनिवार को सिंघिया नया नगर महादलित टोला, खोखा दक्षिण पंचायत के बसगड़ा मुसहरी, गढ़िया बलुवा वार्ड संख्या छह एवं खुट्टी सहेली पंचायत के महादलित टोला में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से उन एससीएसटी लोगों को खासकर फायदा होगा जो अभी तक योजनाओं से पूर्ण आच्छादित नहीं हुए हैं. विशेष विकास शिविर में लोग आवेदन करेंगे और तीन दिनों के अंदर उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा बताया कि शिविर में 19 तरह के लाभ में होने वाली समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन