ePaper

नंदनिया में कनकई नदी पर पुल का निर्माण जरूरी

Updated at : 20 Jan 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

बैसा प्रखंड की नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी के धारा में लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं.

विज्ञापन

बैसा. बैसा प्रखंड की नंदनिया पंचायत के नंदनिया कब्रिस्तान घाट स्थित कनकई नदी के धारा में लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं. कनकई नदी के इस घाट होकर प्रखंड की 7-8 पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन होता है. बरसात के मौसम में लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. कनकई नदी के पूरब पार लाखों की आबादी रहती है. जिनका चिकित्सा, शिक्षा, बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित रौटा बाजार के भरोसे है. यहां के लोगों की जीविका का भी मात्र एक साधन रौटा बाजार ही है. मुखिया प्रतिनिधि अबु अमामा ने बताया कि नाव के सहारे इलाके के कई पंचायत हैं, जिनकी पूरी दिनचर्या रौटा बाजार पर निर्भर है. इनमें नंदनिया, मंझोक, मुंगराप्याजी, बलुआ गोस्तरा, धूसमल, सिरसी, कंफलिया और अन्य कई गांव शामिल हैं. पुल नहीं होने का नतीजा यह है कि आवश्यक सुविधाएं भी लोगों को सहजता से नहीं मिल पा रही है. लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए एक अदद पुल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन