ePaper

15 मई तक आवास योजना का सर्वे करें पूरा, कोई छूटे तो फौरन बताएं : विधायक

Updated at : 09 May 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
15 मई तक आवास योजना का सर्वे करें पूरा, कोई छूटे तो फौरन बताएं : विधायक

बीकोठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड सभाकक्ष में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण सूची की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में विधायक ने कहा कि 15 मई तक सभी पंचायतों के सभी पात्र लाभुकों का सर्वेक्षण हरहाल में पूरा कर लिया जाये. उन्होंने कहा कि यदि 15 मई तक सर्वे के बाद भी पात्र लाभुक छूट रहा हो तो इसकी जानकारी हमे दें ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके. विधायक ने कहा कि कोई भी पात्र लाभुक सर्वेक्षण से वंचित नही रहे इसका विशेष ध्यान रखें. बैठक में बीडीओ ने विधायक को आश्वस्त किया कि एक भी पात्र लाभुक सर्वेक्षण से वंचित नही रहे इसपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. समीक्षा के क्रम में बताया गया कि निपनिया पंचायत में 377 एससी, 104 एसटी एवं 1236 अन्य लाभुकों ,रूस्तमपुर पंचायत में 287 एसटी, 22 एसटी एवं 723 अन्य लाभुकों,औराही पंचायत में 162 एससी, 76 एसटी एवं 574 अन्य लाभुकों लतराहा पंचायत में 547 एससी, 234 एसटी एवं 1305 अन्य लाभुकों , दिवराधनी पंचायत में 302 एससी, 88 एसटी एवं 516 अन्य लाभुकों ,मुलकिया पंचायत में 261 एससी, 47 एसटी एवं 1080 अन्य लाभुकों,मटिहानी पंचायत में 229 एससी , 23 एसटी एवं 1296 अन्य लाभुकों, गौरीपुर पंचायत में 336 एससी, 83 एसटी एवं 481 अन्य लाभुकों ,सुखसेना पक्षिम पंचायत में 188 एससी , 61 एसटी एवं 955 अन्य लाभुकों, सुखसेना पूर्व पंचायत में 208 एससी, 194 एसटी एवं 685 अन्य लाभुकों,बड़हरा पंचायत में 147 एससी, 62 एसटी 62 एवं 1186 अन्य लाभुकों को मिलाकर बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के 11 पंचायतों के अनुसूचित जाति के 3044, अनुसूचित जनजाति के 994 एवं शेष अन्य 10036 लाभुकों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्र, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अबु नसर फैजी, बनमनखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत के आवास सहायक, आवास सर्वेयरों एवं विकास मित्र उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन