बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को ले प्रतियोगिता आयोजित
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 6:34 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर क्विज़ प्रतियोगिता वाद / विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महिला महाविद्यालय पूर्णिया में आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इसमें जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं मिशन शक्ति के तहत संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इसमें तीन प्रतिभागियों को वाद विवाद/ भाषण में एवं तीन प्रतिभागियों को क्विज में मेडल दिया गया. साथ ही 75 प्रतिभागियों को महावारी स्वच्छता प्रबंधन किट वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










