बिजली विभाग के पांच भवनों की सफाई अब जीविका दीदियों के हवाले

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 Jul 2025 6:12 PM

विज्ञापन

बिजली विभाग

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में बिजली विभाग के पांच भवनों की सफाई अब जीविका दीदी करेंगी. जीविका तथा नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बीच हुए एकरारनामा के आधार पर यह कार्य जीविका दीदियों द्वारा आरम्भ किया गया. राज्य सरकार की पहल पर पूरे राज्य में जीविका तथा नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बीच परस्पर समन्वयन तथा करार के आधार पर यह कार्य जीविका दीदियों को सुपुर्द किया गया है. पिछले माह इसकी विभागीय सूचना पर कुल 7 जीविका दीदियों को कार्य से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया. ये सभी जीविका दीदियां पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आकाश जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के सदस्य हैं. सफाई के एवज में जीविका दीदियों को विभाग द्वारा प्रति वर्ग मीटर की दर से मानदेय मिलेगा. इसके तहत औसतन एक दीदी को माह में 8 से 9 हजार रुपये मानदेय के रूप में प्राप्त होगा. सरकार की इस पहल से जीविका दीदियों को जहां रोजगार का एक नया अवसर प्राप्त हुआ वहीं बिजली विभाग के विभिन्न कार्यालय तथा परिसरों को साफ़ एवं स्वच्छ रखना सहज हो गया. आरम्भ में कुल 3 वर्षों के लिए यह करार हुआ है जो बिजली विभाग तथा आकाश जीविका महिला संकुल संघ के बीच है. इस अवसर पर नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पंकज कुमार, कार्यपालक अभियंता ( असैनिक) तथा अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे. जीविका दीदियों को सौपा गया कार्यभार नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के पोलीटेक्निक चौक स्थित भवन के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में जीविका दीदियों को कार्यभार सौपा गया. आकाश संकुल संघ से जुडी इन दीदियों में रीमा देवी, मीना देवी, इंदु देवी, नेहा कुमारी, मुशतरी खातून, संगीता देवी तथा गीता देवी के नाम शामिल हैं. इस अवसर पर जीविका के जिला गैर कृषि प्रबंधक कौशलेन्द्र प्रसाद, बी पी एम रमेश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक प्रियंका कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रंजन कुमार समेत आकाश संकुल संघ से जुडी निदेशक मंडल के तीन दीदियां उपस्थित थी. मौके पर मौजूद बीपीएम रमेश ने कहा कि हमारी दीदियां को इस पहल से रोजगार का एक नया अवसर प्राप्त हुआ है. संकुल संघ तथा जीविका कार्यालय द्वारा समय समय पर दीदियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों का मूल्यांकन भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन