बदला मौसम का मिजाज, शाम होते-होते बरस गये सुबह से मंडराते बादल

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 08 Apr 2026 7:08 PM

विज्ञापन

एक दिन पहले धूप-छांव का रंग दिखा बुधवार को मौसम ने करवट बदल लिया. आसमान में सुबह से मंडराते बादल शाम होते-होते बरस गये.

विज्ञापन

पूर्णिया. एक दिन पहले धूप-छांव का रंग दिखा बुधवार को मौसम ने करवट बदल लिया. आसमान में सुबह से मंडराते बादल शाम होते-होते बरस गये. बारिश के कारण लोगों को चढ़ती गर्मी से राहत मिली. मौसम विज्ञानियों की मानें तो देर रात तक तेज हवा चलने की संभावना है. गुरुवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा. आइएमडी की ओर से 9 अप्रैल को आंधी-बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. इधर, पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में भी इसके लिए चेतावनी जारी की गयी है. इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 30.1 एवं न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. दरअसल, बीते मंगलवार से ही मौसम का मिजाज कुछ अलग दिख रहा था. मंगलवार को बारिश की आशंका बन रही थी पर बारिश नहीं हुई पर मौसम सुहावना बना रहा. बुधवार को सुबह से आसमान में बादलों का जमावड़ा लगा था. हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकल रहा था, पर तुरंत ओझल भी हो जा रहा था. मौसम सुबह से खुशगवार लग रहा था. शाम पांच बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हो गयी. हालांकि, बहुत तेज बारिश नहीं हुई पर इसका धीमा सिलसिला रात तक जारी रहा. वैसे देखा जाये तो आईएमडी द्वारा पहले ही यह अलर्ट जारी किया गया था कि मौसम में बड़े बदलाव होंगे जिसमें बारिश व वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन