आठवीं उत्तीर्ण छात्रों को समारोहपूर्वक टीसी वितरण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Apr 2026 6:39 PM

विज्ञापन

आदर्श मध्य विद्यालय बड़हराकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. आदर्श मध्य विद्यालय बड़हराकोठी में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के बीच स्थानांतरण प्रमाण पत्र टीसी का वितरण समारोहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरों पर आगे की पढ़ाई को लेकर उत्सुकता साफ झलक रही थी. इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासित जीवन जीने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है, इसलिए जहां भी जाएं, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और विद्यालय का नाम रोशन करें. समारोह में प्रधानाध्यापक दीपक कुमार, शिक्षक चंदन कुमार, राजू जायसवाल, प्रभा रानी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे. कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने अगले शैक्षणिक सफर की ओर कदम बढ़ाया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन