बनमनखी में श्रद्धा के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Apr 2026 6:09 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भरद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर तिवारी, मुकेश पाण्डेय, संतोष झा, बी.एन. झा, धीरज झा, विशाल कुमार, रामचंद्र चौधरी एवं रणजीत गुप्ता ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया .इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया.कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेम कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर तिवारी ने की.अपने संबोधन में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि परशु पराक्रम का प्रतीक है और राम सत्य सनातन के पर्याय हैं. इस प्रकार भगवान परशुराम पराक्रम और सत्य के संगम के स्वरूप हैं. वहीं शिवशंकर तिवारी ने कहा कि माता-पिता ने राम नाम दिया, लेकिन कठोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न कर परशु प्राप्त करने के बाद वे परशुराम कहलाए.कार्यक्रम में कोमल ठाकुर, जिया कुमारी एवं ममता सर्राफ ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया.इस अवसर पर विद्यानंद मिश्रा, देवनारायण, गोपाल सिंह, नटवर झा, उदय झा, राजेश रमन चौबे, कन्हैया झा, अधिवक्ता संघ के महासचिव राकेश सिंह, प्रवीण कुमार राय, बम शंकर तिवारी, ममता देवी, गोविंद झा, सुरेश भारतीया, मीरा देवी, आयुष मिश्रा, मिट्ठू पाण्डेय, वकील तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन