जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी शुरू, यूटीएस कम पीआरएस सुविधा जल्द
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Apr 2026 5:40 PM
यूटीएस कम पीआरएस सुविधा जल्द
जानकीनगर. जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फूटेज कैमरा से निगरानी शुरू हो चुकी है. पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि रेलवे स्टेशन तक आवाजाही के लिए एप्रोच पथ के लिए पीसीसी ढलाई सड़क निर्माण के लिए एनओसी की मंजूरी दी गयी है.वहीं सीनियर डीईएन थी समस्तीपुर उत्कर्ष कुमार को जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर प्रतीक्षालय का कार्य एक सप्ताह के अदंर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. जर्जर – बिल्डिंग को दुरूस्त कर लिया गया है.सीनियर डीईएन थी समस्तीपुर उत्कर्ष कुमार ने बताया कि आईडब्लू प्रकाश चंद्रा को एक सप्ताह के अदंर प्रतीक्षालय निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.वहीं सीनियर डीसीएम समस्तीपुर अन्नया स्मृति ने बताया कि यूटीएस कम पीआरएस की पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर सुविधा बहाल की जाएगी.जिसमें जानकीनगर रेलवे स्टेशन पर अप्रैल महीने के अंतिम में यूटीएस कम पीआरएस की सुविधा बहाल होगी .ज्ञात हो कि पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मांग पत्र जानकीनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजीव कुमार सौंपा था. पिछले 5 फरवरी को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर ज्योतिष प्रकाश मिश्रा को अवगत कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










