भवानीपुर में उपोभक्ता पर विद्युत चोरी का केस दर्ज

भवानीपुर
भवानीपुर. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर में कार्यरत कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल के नेतृत्व में विद्युत चोरी करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्युत चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया. कनीय विद्युत अभियंता श्री मंडल ने बताया भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत अंतर्गत श्रीपुर गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी अरुण मंडल द्वारा अपने आवासीय परिसर में स्थापित ऊर्जा मीटर से पहले लाइन बायपास कर अवैध रूप से 827 वार्ड विद्युत का उपयोग गृह कार्य में किया जा रहा था. जबकि उनके ऊपर बकाया राशि 1006 रुपये है. चोरी कर विद्युत प्रयोग करने के परिणाम स्वरूप 9387 रुपये इन्हें जुर्माना किया गया. .नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा बकाया और जुर्माना की राशि कुल मिलाकर 10393 रुपये क्षति का मामला दर्ज कराया गया है. अभियान में कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार, मानव बल दिलीप मंडल, सुभाष कुमार महलदार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










