पहलगाम हमले के विरोध में राजकीय पॉलिटेक्निक में कैंडिल मार्च, दी श्रद्धांजलि
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.
पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. छात्रों ने कैंडिल मार्च का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. छात्रों ने सरकार से मांग की है कि आतंकवादी जहां भी छिपे हुए हैं, उन्हें खोज निकाला जाए. आतंकवादी हमले में कहां इंटेलिजेंस की चूक हुई, इस पर भी हम लोगों को ध्यान देने की जरूरत है . इसमें मुख्य रूप से पीयूष कुमार ,आदित्य कुमार, अंकित कुमार समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










