ड्राइवर एसो की बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी गठित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 Mar 2026 6:59 PM

विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने वाहन चालकों को संगठित करने की दिशा में अभियान चलाया है. मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न वाहन चालकों को एकजुट कर बड़हराकोठी प्रखंड कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार ने बताया कि धमदाहा और बड़हरा कोठी में प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन हो चुका है और अन्य प्रखंडों में भी जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वाहन चालकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए दस सूत्री मांगपत्र तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा. इस मौके पर जिला प्रभारी गुड्डू भाई, नीरज कुमार, रोहित भाई, बबलू साह, मझर जी, लखेन्दर भाई, मीडिया प्रभारी जगत सिंह, राजेश राय, अनिल राय,मुरारी, मंजेश, मुकेश भीखारी, दिलखुश, बिपिन, भूशण भिभाष, रमेश, अरुण, सिन्टू आदि चालक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन