भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का किया स्वागत
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Jan 2026 5:21 PM
रूपौली
रूपौली. भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बीते दिन पूर्णिया में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल के मालदा कार्यक्रम से वापसी के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उनके सानिध्य एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन ने हमें संगठनात्मक कार्यों के प्रति और अधिक ऊर्जावान एवं संकल्पित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्षिप्त मुलाकात में मेरा परिचय जाना और मेरे क्षेत्र रूपौली विधानसभा के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.इस दौरान मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मंत्री लेशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह से भी रूपौली के विकास को लेकर चर्चा हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










