बीडीओ ने बीईओ काे दिया निर्देश

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Jan 2026 6:39 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड के प्रशिक्षण प्राप्त बेसिक ग्रेड के नियोजित शिक्षकों की 12 वर्ष सेवा उपरांत वित्तीय उन्नयन व प्रोन्नति के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी भवानीपुर मनोज कुमार के पत्रांक 85 दिनांक 17.01.2026 के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है. इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर वैसे नियोजित शिक्षकों की सूची विहित फोल्डर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इधर, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भवानीपुर के शिष्टमंडल ने ज्ञापन भी दिया. मीडिया प्रभारी नरूत्तम कुमार ने बताया कि न्यूनतम 12 वर्ष की लगातार संतोषजनक सेवा के आधार पर अगले वेतनमान स्नातक कोटि में प्रोन्नति दी जाएगी. इस हेतु मूल्यांकन दक्षता जांच शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन