अक्षय तृतीया पर बाल विवाह निषेध जागरूकता अभियान
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Apr 2026 7:10 PM
अक्षय तृतीया पर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह निषेध एवं जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना तथा आम जनमानस को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है.
भवानीपुर. अक्षय तृतीया पर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह निषेध एवं जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना तथा आम जनमानस को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है. अभियान के तहत बताया गया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है. कम उम्र में गर्भधारण मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं. यह अभियान सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ प्रखंड, ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर तक संचालित किया गया. प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया गया. इस दौरान आम लोगों को बाल विवाह न करने और इसे रोकने की शपथ दिलायी गयी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें. कहीं भी बाल विवाह की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. साथ ही, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उसे तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पलाइन नंबर पर देने की अपील की गयी है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










