दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दें

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 7:49 PM

विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिलहाल उड़ान रोक कर दी गयी है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिलहाल उड़ान रोक कर दी गयी है. पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास और सुरक्षा कारणों से 19 से 26 जनवरी के बीच दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान रोक दी गयी है. दरअसल, दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए 26 जनवरी तक दिल्ली की हवाई सीमा को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक सील कर दिया जायेगा. इस अवधि में दिल्ली से एक भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी. पूर्णिया से दिल्ली की उड़ान इसी अवधि में है. इसलिये इस उड़ान पर रोक लगा दी गयी है. सोमवार को एक विमान कैंसिल होने से चार विमानों का आगमन हुआ और चार विमानों ने उड़ान भरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन