महिला संवाद में स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजागर की आकांक्षा

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

महिला संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन

पूर्णिया. महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये महिलाएं अपने विकास के रास्ते तलाशती नजर आ रही हैं. सरकार से उनकी कई अपेक्षाएं हैं. बेहतर सड़क, महिला सुरक्षा, बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे मुद्दों पर संवाद कार्यकर्मों में अपनी बात रख रही हैं. व्यक्तिगत तथा सामूहिक मुद्दों को अलग-अलग दर्ज किया जा रहा है. वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से युक्त संवाद रथ के माध्यम से सरकार अपनी महिला सशक्तीकरण से जुड़े योजनाओं को सबसे साझा कर रही है. इससे उन लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है जो ऐसी 30 से अधिक योजनाओं के बारे में नहीं या कम जानते हैं. वीडियो फिल्म, लीफलेट तथा अन्य सामग्रियों के माध्यम से लैस महिला संवाद रथ गांव- गांव में दूर-दराज के इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.बनमनखी के माही तथा लक्ष्मी माता,अमौर के दुर्गा तथा छाया, पूर्णिया पूर्व के लक्ष्मीबाई, श्रीनगर के तमन्ना, बी. कोठी के जीवन ज्योति, बायसी के निशा, बैसा के हिमालय, जलालगढ़ के जीवन रुपौली के अनमोल कसबा के कबीर ग्राम संगठन समेत 42 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपविकास आयुक्त के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में एक पांच सदस्यीय दल के द्वारा इस संवाद कार्यक्रम के आयोजन का प्रबंधन किया जा रहा है. जिले में जून तक जीविका के 2424 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन के माध्यम से प्राप्त सुझावों एवं आकांक्षाओं के आधार पर सरकार इसे अपनी नीतियों में समावेशित करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन