टेटगामा नरसंहार मामले में एक और आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Jul 2025 8:18 PM

विज्ञापन

टेटगामा नरसंहार में मुफस्सिल पुलिस ने एक और आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. टेटगामा नरसंहार में मुफस्सिल पुलिस ने एक और आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. मुफस्सिल थाना के नए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने रविवार की रात छापेमारी कर जमीरलाल उर्फ जवाहर लाल उरांव को गिरफ्तार किया, जबकि उक्त घटना के आरोपी नकुल उरांव, मोहम्मद सनाउल्लाह और छट्ठू उरांव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. सभी आरोपी बहुत जल्द सलाखों के पीछे नजर आएंगे. बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला में 6-7 जुलाई की रात डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों को जलाकर मार दिया गया था. मृतकों में कातो देवी (70), उसके बेटा-बहू बाबूलाल उरांव (50 ) व सीता देवी (40) और पोता व उसकी पत्नी मनजीत कुमार (25) व रानी देवी (20) शामिल थे. मृतकों के घर से दो किमी दूर दरगाह घेसरिया बहियार के जलकुंभी से भरे चाप से पांचों शव को पुलिस ने बरामद किया था. नरंसहार के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने 23 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की . अबतक चार आरोपित गिरफ्तार किये गये हैं. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अन्य पहलुओं पर अग्रेतर अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल एसआइटी जुटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन