कॉलेज पत्रिका में शिक्षकों व छात्राओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति : प्रो विवेकानंद

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :22 Apr 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज पत्रिका में शिक्षकों व छात्राओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति : प्रो विवेकानंद

कॉलेज पत्रिका में शिक्षकों व छात्राओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति : प्रो विवेकानंद

विज्ञापन

– पूर्णिया महिला महाविद्यालय में वार्षिक पत्रिका अरुषा का विमोचन पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक पत्रिका अरुषा का विमोचन किया गया. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह,विधान पार्षद डॉ.संजीव कुमार सिंह , प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता एवं अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा शरण ने संयुक्त रूप से विमोचन किया. इस मौके पर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने पत्रिका को शिक्षकों एवं छात्राओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति बताया. उन्होंने सभी छात्राओं को संदेश दिया कि एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में हमेशा आप लोग भागीदारी करें. उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्राओं के टैलेंट की सराहना की.उन्होंने प्रधानाचार्य को और भी रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया है . धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉक्टर राकेश रोशन सिंह ने किया. .—————— लाइब्रेरी को और समृद्ध करे महिला कॉलेज : विधान पार्षद एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह ने अरुषा पत्रिका को छठ पूजा से भी जोड़ा .उन्होंने सलाह दी कि महिला कॉलेज पुस्तकालय में पुस्तकों की संख्या बढ़ायी जाए . उन्होंने आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुस्तक विमोचन को विविधता में एकता का उदाहरण दिया . उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का रचनात्मक कार्य सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देता है . ———————- परीक्षा हॉल व एंबुलेंस देने की एमएलसी ने की घोषणा एमएलसी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने पूर्णिया महिला महाविद्यालय में एक परीक्षा हॉल की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने मंच से घोषणा की कि शीघ्र ही पूर्णिया महिला महाविद्यालय को एक उन्नत परीक्षा हॉल अपने कोष से देंगे . उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय को एंबुलेंस देने की घोषणा की है. ———————- बौद्धिक क्रांति लाएगी कॉलेज पत्रिका : प्रो. अनंत प्रधानाचार्य प्रो.अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अरुषा महाविद्यालय के लिए बौद्धिक क्रांति साबित होगी . प्रधानाचार्य ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से शिक्षकों, छात्राओं को एक मंच मिला है जहां अपनी रचनात्मक प्रतिभा को और भी निखार सकते हैं . उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल को भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में पूर्णिया विश्वविद्यालय नइ ऊंचाइयों को छू रहा है. अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.उषा शरण में अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रधानाचार्य ने पत्रिका का पुनर्जीवन दिया है. बरसों पहले महाविद्यालय से पत्रिका निकलती थी. बीच में एक गैप आ गया था लेकिन वर्तमान प्रधानाचार्य ने पुनः प्रारंभ किया है. —————- एनसीसी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर नीतू कुमारी के मार्गदर्शन में कुलपति और एमएलसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानाचार्य ने एनसीसी कैडेट्स को नेशनल लेवल पर भागीदारी करने के लिए सम्मानित किया गया.एनसीसी कैडेट में मनीषा कुमारी,सृष्टि कुमारी, राजनंदनी,सुमन कुमारी,प्रमिला कुमारी अन्य कैडेट शामिल थे. ————————- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने किया मंत्रमुग्ध स्वागत गान संचारी,पल्लवी एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया. अतिथियों को शॉल एवं पौध देकर सम्मानित किया गया . गणेश वंदना भूमि नदी ने प्रस्तुत किया. ग्रामीण जीवन से जुड़ा लोकगीत संचारी, पल्लवी, श्रुति एवं निशा ने प्रस्तुत किया . श्रेया ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया .साक्षी कुमारी ने महाविद्यालय के अतीत एवं वर्तमान पर एक स्लाइड शो का वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया . लोकनृत्य झिझिया से आस्था, रिया,मेघा एवं आकृति ने मंत्रमुग्ध कर दिया. प्राची कुमारी ने नारी सशक्तिकरण पर एक जोरदार भाषण दिया.रविंद्र संगीत पर संचारी एवं भव्या के नृत्य ने अभिभूत किया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन