IND- PAK War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार की सीमाएं सील, बढ़ी निगरानी, CM नीतीश ने दिए कड़े निर्देश
IND- PAK War: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. यह घटना अत्यंत निंदनीय है और इससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. भले ही बिहार की सीमा सीधे पाकिस्तान से नहीं लगती, लेकिन नेपाल और बांग्लादेश की खुली सीमाओं के कारण यहां खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
IND- PAK War: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार सरकार ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी है. इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य लक्ष्य पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल जैसे नेपाल और बांग्लादेश से सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और चौकसी को और मजबूत बनाना था.
गृह विभाग के सचिव ने क्या बताया
बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सीएम को प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी जिलों में सुरक्षा तैयारियों की डिटेल जानकारी दी. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों और पुलों की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं. इसके साथ ही अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए निगरानी को सख्त किया गया है. आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन और चिकित्सा व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त रखा गया है.
अलर्ट मोड में रहने का निर्देश
बैठक में भारतीय थल सेना, वायुसेना, बीएसएफ, एसएसबी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की स्थिति को देखते हुए अपनी तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने राज्य सरकार से समन्वय के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और आश्वासन दिया कि हर संभव सहयोग किया जाएगा. सभी सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं.

सीएम ने क्या-क्या निर्देश दिया
सीएम ने कहा कि राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में भी इसी तरह की सतर्कता बरती जाए. सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती हो और वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें. उन्होंने विशेष रूप से भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा और एसएसबी के साथ मिलकर पूरे इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए. लगातार गश्त हो और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अफवाह से बचने को कहा
सीएम नीतीश ने बैठक में अफवाहों से बचने और सूचना तंत्र को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आतंकवादी या असामाजिक तत्व किसी को लालच देकर गुमराह कर सकते हैं, इसलिए ऐसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी जरूरी है. केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्रवाई हो रही है राज्य सरकार उसमें पूरी तरह सहयोग कर रही है और आगे भी करेगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










