हम साथ हैं, केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ उठाये सख्त कदम

Published by :ARUN KUMAR
Published at :23 Apr 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
हम साथ हैं, केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ उठाये सख्त कदम

गत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की सभी दलों एवं संगठनों ने निंदा की है.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की सभी दलों एवं संगठनों ने की निंदा

पूर्णिया. गत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की सभी दलों एवं संगठनों ने निंदा की है. बिहार बंगाली एसोसिएशन ने कहा कि यह हत्या मानवता के लिए कलंक है. एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष ए के बोस ने उक्त कायराना हमले की निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर में शांति के प्रयास को नष्ट करने के लिए इस प्रकार की चेष्टा की गयी है और आतंकियों की मंशा है कि कश्मीर का पर्यटन व्यवसाय बर्बाद हो जाय. उन्होंने कहा कि हिंसा का यह निर्दयी कृत्य आतिथ्य और शांति के उस हर सिद्धांत को धोखा देता है जिसे कश्मीर घाटी गर्व से बनाये रखती है और कायर हमलावरों की मंशा भारत सरकार पूरी नहीं होने देगी. उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार बंगाली एसोसिएशन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया है और केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों के सफाए के लिए कड़ा कदम उठाये.

केंद्र सरकार कठोर कदम उठाये : उदय सिंह

पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही हमारी सरकार हरकत में आयी है और मुझे पूरी उम्मीद है कि देश का हर एक नागरिक केंद्र सरकार के पीछे खड़ा है. हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार न केवल उन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे बल्कि जहां से यह आतंकवादी भेजे जाते हैं, उन्हें भी सबक सिखाने के लिए हर कदम उठाये. उन्होंने हमले में मारे लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी.

जवान लेंगे हर कतरे का हिसाब : विजय खेमका

पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कायराना हमलों का जवाब हमारे सुरक्षाबल जल्द ही देंगे. विधायक खेमका ने कहा, यह न सिर्फ एक आतंकवादी हमला है, बल्कि देश की धर्मनिरपेक्षता और शांति पर सीधा हमला है. यह जम्मू कश्मीर में बहाल शांति व्यवस्था को अस्थिर करने का एक कुचक्र है. हमारे वीर जवान इस अपराध का मुंहतोड़ जवाब देंगे. भाजपा सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही इस कृत्य में शामिल आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन