आगामी 21 से 23 फरवरी को बनमनखी में संतमत का अखिल भारतीय अधिवेशन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 6:06 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बनमनखी/ जानकीनगर. आगामी 21 से 23 फरवरी को तीन दिवसीय सदगुरु महर्षि मेंही आश्रम सिकलीगढ़ धरहारा में अखिल भारतीय अधिवेशन को लेकर सदगुरु महर्षि मेंही आश्रम सिकलीगढ़ धरहारा प्रांगण में व्यवस्थापक स्वामी देवनारायण जी महाराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. स्वामी देवनारायण जी महाराज ने तीन दिवसीय संतमत सत्संग में देश-विदेश से बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमियों की संभावना है.सात देशों में इस सत्संग को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. बैठक में बिंदुवार व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया तथा अखिल भारतीय अधिवेशन को कमिटी बनाने का भी निर्णय लिया गया.देश-विदेश से आने वाले संतसंग – प्रेमियों के ठहरने के लिए सरकारी स्कूल,कालेज, प्राइवेट स्कूल आदि में व्यवस्था की जा रही है.देश-विदेश से पहुंचने वाले साधु-महात्माओं के लिए महर्षि मेंही आश्रम सिकलीगढ़ धरहारा एवं आसपास के आश्रम में समुचित -व्यवस्था होगी.अखिल भारतीय अधिवेशन में महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर से संतमत -सत्संग के आचार्य स्वामी हरिनंदन परमहंस जी महराज शिरकत करेंगे.इस मौके पर नगर परिषद् सभापति संंजना देवी,साकेत कुमार उर्फ ललन,अनमोलानंद जी महराज, राजेन्द्र प्रसाद रजक, पूर्व मुखिया सूयनारायण यादव, नितेश कुमार उर्फ लाट साहब, बहादुर यादव, सांसद प्रतिनिधि जानकीनगर रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव, श्याम यादव, प्रवीण यादव, नितेश जयसवाल,डा.सुनील यादव,संजय कुमार सुमन,बिनोद राय, अधिवक्ता शशिशेखर कुमार, कमलेश कुमार साह, हीरालाल शर्मा, नागेश्वर प्रसाद यादव, चंद्रकेतु रमण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन