हैंडओवर से पहले पंचायत सरकार भवन को दुरुस्त करे निर्माण एजेंसी : बीपीआरओ

बीपीआरओ
– बकेनिया बरेली पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण अमौर. प्रखंड के बकेनिया बरेली पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन का मंगलवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की बारीकियों को देखा और कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधित संवेदक को कई कड़े निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद बीपीआरओ नूतन कुमारी ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है. वर्तमान में रंग-रोगन, फिनिशिंग और साफ-सफाई का काम चल रहा है. हालांकि, जांच के दौरान कमियों को लेकर संवेदक को स्पष्ट चेतावनी दी कि हैंडओवर की प्रक्रिया से पहले सभी खराब सामानों को बदला जाए और पायी गई त्रुटियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए. कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है ताकि भवन को विभाग को सौंपकर आम जनता के लिए खोल दिया जाए. बीपीआरओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिली हैं, उन्हें नोट कर लिया गया है. इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. कमियों को दूर करने के बाद ही भवन को हैंडओवर लिया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




