डौहुआबाड़ी में महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म कांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी मो तज्जमुल 48 साकिन रंगामाटी, थाना अमौर जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि डौहुआबाड़ी पंचायत के एक गांव की 34 वर्षीय पीड़ित महिला के आवेदन पर 23.04.2025 को अमौर थाना कांड संख्या 160/25 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया. मामले में पीड़िता ने बताया कि उसका पति दिल्ली में प्रवासी मजदूर का काम रहा है. बीते 16 अप्रैल को दिन के 11 बजे वह अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर आ रही थी. रास्ते में दोनों तरफ मक्का खेत के पगडंडी रास्ते से जब वह गुजर रही थी तो अचानक मो तज्जमुल ने आकर उसका रास्ता रोक लिया और छुरा का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने धमकी दी कि यह बात किसी को बतायी तो जान से मार देंगे. घर आकर मोबाइल से अपने पति को घटना के बारे में बताया तो पति ने कहा कि वह शीघ्र घर पहुंच रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मो तज्जमुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन