भवानीपुर से महिला अपने दो बच्चों संग, गायब, तीन नामजद

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Jan 2026 5:20 PM

विज्ञापन

तीन नामजद

विज्ञापन

भवानीपुर (पूर्णिया). भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 से एक महिला व उसके दो नाबालिग बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में महिला के पति ने भवानीपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पति के आवेदन पर थाना कांड संख्या 09/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि विवाहिता और बच्चों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी को सुरक्षित बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर, अपहृत महिला के पति रुपौली निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह तीन महीने पूर्व काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गए थे. जाते समय वह अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी और दोनों नाबालिग बच्चों को भवानीपुर वार्ड 3 स्थित अपने ससुर सुशील यादव के घर छोड़कर गए थे. उसने बताया कि 11 जनवरी को उनके ससुर ने फोन कर सूचना दी कि लक्ष्मी कुमारी और दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हैं. जानकारी मिलते ही सुमित कुमार भवानीपुर पहुंचे और पत्नी व बच्चों की तलाश शुरू की. उसने बताया कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी जितेंद्र मंडल अपने दो सहयोगियों दिलखुश प्रजापति एवं पवन मंडल के साथ मिलकर उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का अपहरण कर कहीं छिपा कर रखा है. पीड़ित पति ने आशंका जतायी है कि अपहरर्ता उनकी पत्नी और बच्चों के साथ किसी भी समय कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन