पूर्णिया विवि के पैट 2024 व 2025 के लिए कुल 1173 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Updated at : 16 Mar 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया विवि के पैट 2024 व 2025 के लिए कुल 1173 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

पूर्णिया विवि में पैट 2024 में 393 और पैट 2025 में 780 समेत कुल 1173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में पैट 2024 में 393 और पैट 2025 में 780 समेत कुल 1173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. विषयवार आवेदन की जानकारी देते हुए विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पैट 2024 व पैट 2025 में क्रमश: बॉटनी में 11, 7, कैमिस्ट्री में 7, 24, कॉमर्स में 11, 40, इकोनोमिक्स में 24, 70, इंग्लिश में 28, 83, जियोग्राफी में 0, 47, हिन्दी में 72, 105, हिस्ट्री में 70, 86, होम साइंस में 10, 47, मैथिली में 1, 0, मैथमैटिक्स में 19, 44, म्यूजिक में 6, 15, फिलोसोफी में 6, 10, फिजिक्स में 24, 40, पॉलिटिकल साइंस में 52, 36, साइकोलॉजी में 12, 40, संस्कृत में 2, 4, सोशियोलॉजी में 9, 32, उर्दू में 17, 20, जूलॉजी में 12, 30 अभ्यर्थी ने आवेदन किया है. जानकारी के अनुसार, पैट 2024 में सीटों की संख्या 61है. जबकि पैट 2025 में 104 सीट दी गयी है. पैट 2024 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 1, मैथ में 3, फीजिक्स में 4, जूलॉजी में 1, कॉमर्स में 2, इकोनोमिक्स में 9, जियोग्राफी में 0, हिस्ट्री में 4, होम साइंस में 2, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 1, सोशियोलॉजी में 2, इंग्लिश में 7, हिन्दी में 10, मैथिली में 1, म्यूजिक में 0, फिलाॅसफी में 5, संस्कृत में 1 और उर्दू में 4 सीट शामिल हैं. इसी प्रकार से पैट 2025 के लिए बॉटनी में 1, कैमिस्ट्री में 7, मैथ में 6, फीजिक्स में 6, जूलॉजी में 3, कॉमर्स में 4, इकोनोमिक्स में 16, जियोग्राफी में 6, हिस्ट्री में 2, होम साइंस में 5, पॉलिटिकल साइंस में 3, साइकोलॉजी में 8, सोशियोलॉजी में 3, इंग्लिश में 9, हिन्दी में 6, मैथिली में 0, म्यूजिक में 1, फिलाॅसफी में 8, संस्कृत में 5 और उर्दू में 5 सीट शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन