केनगर प्रखंड के 389 किसानों को मिला फार्मर आइडी, 516 की इ-केवाइसी
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Jan 2026 7:07 PM
516 की इ-केवाइसी
केनगर. केनगर प्रखंड के कोहबरा नगर पंचायत भवन में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य फार्मर आई डी बनाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानो तक पहुंचाना है. अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने निरीक्षण कर कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए. सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि फार्मर आई डी बनाने से किसानो का डिजिटल रिकार्ड तैयार होगा. डिजिटल रिकार्ड तैयार होने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार – बार कागजात जमा करने का झंझट नहीं रहेगा. इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, अनुदानित खाद् बीज योजना एवं किसानों के लिए अन्य योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी का मिल सकेगा. उन्होंने शिविर में आए किसानों को फार्मर आईडी बनाने से होनेवाले लाभ को बताया. सीओ ने बताया 389 से अधिक किसानो का फार्मर आईडी बनाया गया. वहीं 516 करीब किसानों का आधार से ई केवाइसी किया गया है. आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार, रंजन सोनी एवं सुमन कुमार और सबंधित कृषि सलाहकार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










